कुकिंग निर्देश
- 1
कलेजी के छोटे छोटे पीस कर ले और अच्छी तरह से धोकर रखे।
- 2
कुकर को गरम करे उसमे तेल डाले और सभी साबुत गरम मसाले डाल कर चलाए जब मसाले चटक जाए तब कटी हुई प्याज़ डाले।
- 3
प्याज गोल्डन हो जाए तब उसमे कलेजी,अदरक लहसुन का पेस्ट, सभी पाउडर्ड मसाले डालकर अच्छी तरह से भून लें जब तेल ऊपर आ जाए तब 1 कप पानी डालकर कुकर बन्द करदे। 1 सीटी आने पर गैस स्लो करदे और 15 मिनट बाद गैस बंद करदे।
- 4
प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोल कर पानी को अच्छी तरह से भूने जब तेल ऊपर आ जाए तो गैस बंद करदे। अगर ग्रेवी वाला बनाना है तो थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट के लिए कुकर को बंद करदे।
- 5
प्रेशर निकलने के बाद कुकर को खोले और हरा धनिया से गार्निश करे। रोटी, पराठे, कोलचे किसी के साथ भी सर्व करे।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15859803







कमैंट्स