आम का अचार (aam ka achar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे आम को धोकर उसे कपड़े से अच्छी तरह पानी सूखा देगे फिर उन्हें काट कर एक बाल्टी में डालेंगे और उसमें आधा नमक डालकर 1 दिन ढक कर रखेंगे जिससे आम अपना पानी छोड़ देगा फिर कच्चे आम को निकाल कर दो दिन की धूप में रखेंगे
- 2
सौंफ और मेथी को भूनकर दरदरा पीस एक बड़े बर्तन में डालेंगे ।साथ ही उसमें नमक, लाल मिर्च,हल्दी, हींग, कलौंजी को डालेगे और थोड़ा सरसों तेल डालेंगे और अच्छी तरह उसे हाथों से मिक्स करेंगे फिर मसाले में थोड़े थोड़े आम डालकर मिक्स करते जाएंगे
- 3
और उसे एयरटाइट कंटेनर में भरेंगे ।एयरटाइट कंटेनर में बाकी बचा हुआ तेल भर देंगे जो अचार कोलौंग टाइम रोकने में मदद करेगा । लीजिए आम का अचार तैयार है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15868122







कमैंट्स (7)