साग भाजी (saag bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सरसों, पालक, मेथी, बथुआ और मूली के पत्तों को अच्छी तरह से धो कर बारीक काट लें।
- 2
साथ में मूली और अदरक को भी काट लें।
कटे साग, अदरक और मूली को एक कुकर में डाल दें और १ गिलास पानी और स्वादानुसार नमक के साथ धीमी आँच पर १५/२० मिनिट तक ढक्कन लगा कर पका लें।
पक जाने पर इसको अच्छी तरह से घोट लें और इसमें ३ चम्मच मक्का का आटा डाल कर १० मिनिट पका लें। - 3
एक पैन में घी गरम करलें और इसमें साबुत धनिया,ज़ीरा और हींग डाल कर भून लें।अब इसमें बारीक कटा प्याज़, लहसुन और साबुत लाल मिर्च डाल कर गुलाबी होने तक भून लें।
अब इसमें ३ टमाटर को पीस कर डाल दें। - 4
टमाटर को घी छोड़ने तक भून लें, १/२ चम्मच लाल मिर्च डाल कर आँच से उतार कर बने साग में डाल दें।
४-५ मिनिट पका कर सर्व करें।इसको मक्का के आटे की रोटी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15871969




कमैंट्स