चना दाल तोरई के साथ (chana dal torai ke sath recipe in Hindi)

AayushiKhodani @aayushikhodani
बेहद ही हेलदी और टेस्टी
#imbf
चना दाल तोरई के साथ (chana dal torai ke sath recipe in Hindi)
बेहद ही हेलदी और टेस्टी
#imbf
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तोरई को छीलकर काट लें।प्याज और टमाटर को भी काट लें।
- 2
चना दाल को 2घंटे पहले भिगो दें।
- 3
अब एक कुकर में तेल गरम करें ।उसमें कटे हुए प्याज़ डाल कर पकाएं।हल्का भूनें।फिर तोरई डाल कर पकाएं।फिर लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 4
अब 2मिनट ढक कर पकाएं।
फिर उसमें पहले से भिगोकर रखी हुई दाल डाल दें। - 5
2मिनट ढक कर पकाएं।फिर टमाटर और नमक और हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।1मिनट पकाएं।
- 6
जब टमाटर गल जाए तो 1/2गिलास पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके 4 सीटी लगवाए।कुकर ठंडा होने पर दाल को हल्का मथ लें। हरी धनिया डालकर सर्व करें। तैयार है आपकी सेहत से भरी और टेस्टी चन्ना तोरी दाल।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15915390

















कमैंट्स