आलू मटर की सब्जी (aloo matar ki sabzi recipe in Hindi)

#FM4....
बड़ी आसानी से और तुरंत बन जाने वाली आलू मटर की सब्जी .
आलू मटर की सब्जी (aloo matar ki sabzi recipe in Hindi)
#FM4....
बड़ी आसानी से और तुरंत बन जाने वाली आलू मटर की सब्जी .
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर का पेस्ट तैयार कर लीजिए. टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ मिक्सी में डालकर पीस लीजिए, टमाटर का पेस्ट बन जाएगा.
पेस्ट बनाने के बाद, पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा चटखने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तलने लगे.
- 2
और इसे मिक्स कीजिए. मटर को ढक दीजिए और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट मटर के दानों को पकने दीजिए. इसी दौरान, उबले हुए आलू को छील लीजिए.
बाद में, मटर को हाथ से दबाकर चैक कीजिए. मटर नरम होने पर इसमें आलू को कटा
कर डाल दीजिए. इन्हें मिक्स करके आंच तेज कर लीजिए और 1 से 2 मिनिट आलू मटर को लगातर चलाते हुए भून लीजिए. - 3
, सब्जी में 1 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही, नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सब्जी को ढककर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिए
- 4
4 मिनिट बाद, मटर आलू की सब्जी बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. सब्जी को किसी प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर थोड़ा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए. साथ ही, इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके ऊपर 1 चम्मच घी भी डाल दीजिए. गरम-गरम आलू मटर की सब्जी को फुल्के, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिए और चाव से खाइए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- खस्तेदार आलू मटर कचौड़ी(khastedar aloo matar kachori recipe in hindi)
- कुकर वाली स्पाइसी चिकन बिरयानी
- ऑयल फ्री चटपटी आलू टिक्की चाट (oil free chatpati aloo tikki chaat recipe in Hindi)
- आलू तुराई की दही वाली सब्जी (aloo turai ki dahi wali sabzi recipe in Hindi)
- पोटैटो रोल समोसा (potato roll samosa recipe in Hindi)




कमैंट्स