मटर पनीर (Matar Paneer recipe in Hindi)

#ws3
जब बच्चो और बड़ो को खुश करना हो तो बस पनीर की सब्जी बनालो,और मटर के साथ बनाओ तो सबको और भी मजा आ जाता है। वैसे भी पनीर तो बहुत ही हेल्दी होता है,इस से हम को कैल्शियम मिलता है,सो और भी अच्छा है।
मटर पनीर (Matar Paneer recipe in Hindi)
#ws3
जब बच्चो और बड़ो को खुश करना हो तो बस पनीर की सब्जी बनालो,और मटर के साथ बनाओ तो सबको और भी मजा आ जाता है। वैसे भी पनीर तो बहुत ही हेल्दी होता है,इस से हम को कैल्शियम मिलता है,सो और भी अच्छा है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को छोटा छोटा काट ले,मटर छिल ले।
- 2
टमाटर को और प्याज़ को बारीक काट ले।
- 3
एक पैन में ऑयल गरम कर 100 ग्राम पनीर के टुकड़े फ्राई कर ले,और इन टुकड़ो को पानी मे भिगो दें।
- 4
अब बचे हुए ऑयल में बटर डाल दे,और बारीक कटा प्याज़ ऐड कर,थोड़ा भून जाए तो लहसुन को क्रश कर और हरीमिर्च को बारीक काट ऐड करे।
- 5
अब इस मे सभी सूखे मसाले ऐड करे,थोड़ा भून जाए तो बारीक कटे टमाटर ऐड करे।
- 6
थोड़ा पानी डालकर बहुत अच्छे से भून लें।अब इस मे मटर और मलाई ऐड करे,और लगातार हिलाते रहे,थोड़ा पानी ऐड करे,तला पनीर ऐड करे।
- 7
एक उबाल आने पर 50 ग्राम बचा पनीर कदूकस कर इस मे डाल दे,मिक्स करें और गैस बंद कर दे,गरम मसाले से गार्निश कर ढक कर रख दे।
- 8
रेडी है बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी,गरम रोटी के साथ सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vandana Mathur को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (22)