मिक्स दाल मसाले वाली (mix dal masale wali recipe in Hindi)

#ws3
इसमें मैने अरहर ,चना और उड़द दाल को यूज किया है ,मसाले वाली दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है
मिक्स दाल मसाले वाली (mix dal masale wali recipe in Hindi)
#ws3
इसमें मैने अरहर ,चना और उड़द दाल को यूज किया है ,मसाले वाली दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी दाल को अच्छे से साफ करे और धूल कर नमक,हल्दी डाले जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर कुकर में 3 सीटी लगा कर पकाए
- 2
दाल हो जाय और कुकर खुल जाय तब दाल को फ्राई करने की तैयारी करे, प्याज,टमाटर,हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट ले,गैस पे पैन या कराही रखे घी डाले गर्म करे अब जीरे को क्रैकर करे अब तेज पत्ता लाल मिर्च खड़ा डाले और खड़े मसाले डाले अब कटे हुए प्याज़ लहसुन और हरी मिर्च को डाले अच्छे से भुने अब कटे टमाटर को डाल दे और ढक कर 2 मिनट टमाटर के गलने तक पकाएं
- 3
टमाटर गल जाए तब गर्म मसाला पाउडर भी डाले और हरा धनिया डाल दे अब दाल को भी डाल दे दाल में पानी हिसाब से हो ये डाल गाढ़ी ही अच्छी लगती है
- 4
2 मिनट कुक करे और गैस बंद करे रेडी है मसाले वाली मिक्स दाल हरे धनिया से गार्निश करें और सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स