अंडा करी (andaCurry (recipe in hindi)

#ws3
सर्दियों में मेरी सब से पसंदीदा सब्जी अंडा करी है, इस को चाहे रोटी से खाओ या राइस से मजा आ जाता है।
अंडा करी (andaCurry (recipe in hindi)
#ws3
सर्दियों में मेरी सब से पसंदीदा सब्जी अंडा करी है, इस को चाहे रोटी से खाओ या राइस से मजा आ जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में पानी डालकर अंडे उबाल लें।
- 2
प्याज,टमाटर,लहसुन,हरी मिर्च और अदरक को साथ मे पीस ले।
- 3
एक पैन में घी करे,गरम होने पर पिसा हुआ पेस्ट ऐड करे।
- 4
इस को खूब भून लें,अब इस मे सूखे मसाले डाल कर भी भून लें,फिर दही ऐड करे।
- 5
अब इस को पका लें,जब घी अलग हो जाये तो इस मे थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी बना ले।
- 6
अब उबले अंडों को छील लें,और उन पर थोड़े कट लगा ले।
- 7
एक पैन में थोडा सा घी ले,थोड़ी लालमिर्ची और हल्दी डालकर कट लगें अंडे ऐड करे और हिलाते हुए भून लें।
- 8
अब तैयार अंडों को ग्रेवी में डाल दे,गरम मसाला भी डाल दे,हरे धनिया से गार्निश कर गरम गरम सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vandana Mathur को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (8)