इडली सांबर (idli sambar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सब्जीयों को अच्छे से धोकर काट लेंगे । दाल को भी धो लेंगे अब कुकर में सभी सब्जी व दाल को डाल कर उसमें हल्दी, मिर्च,नमक, डाल कर गैस पर रख देंगे ।५सीटी लगाकर गैस बन्द कर देगे।
- 2
एक बड़े बर्तन में सूजी डाले व उसमें पानी डालें व उसको अच्छे से चलाये। उसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें।
- 3
अब कुकर को खोल ले व सब्जी को अच्छे से मैश कर लें। एक चमचे में तेल गरम करें और फिर उसमें राई व करी पत्ता डाले फिर सूखी लाल मिर्च डालें फिर कुकर में डाल दें।अब उसमें सांबर मसाला डालें व नीबु का रस मिला दें व ठोड़ी देर गैस पर पका ले
- 4
इडली के लिये जो घोल तैयार किया है उसमें ईनो डालें व आराम से मैश करे फिर इडली ईसटेड में घोल डाल कर गैस पर रख दें १० मिनट बाद इडली में चाकु डाल कर देखें चाकू परघोल लगा हुआ नहीं आता तो समझें आप की इडली तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16026293




कमैंट्स