कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज,हरीमिर्च,लहसुन,टमाटर और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। तेल गर्म करके उसमें जीरा और तेजपत्ता डाले अब इसमें प्याज़ का तैयार किया गया पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- 2
इसके बाद इसमें हल्दी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर तब तक भूनें जब तक यह तेल न छोड़ने लगें।
अब इसमें मटर और पनीर के टुकड़े डालकर तेज आंच पर पकाएं।
दो कप पानी डालकर एक उबाल आने दें और 5 से 10 मिनट के लिए धीमी आचं पर पकाएं। - 3
अब इसमे कसूरी मेथी डालकर गैस बंद कर लें।
हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म अपनी पसंद की रोटी,पराठा,नान,चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16072943




कमैंट्स