स्प्रिंग रोल (spring roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें और उसमें अदरक और लहसुन डालें और गुलाबी होने तक भूनें।फिर पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर और (अगर आपके पास उबले हुए नूडल्स हों तो वो भी डाल सकते हैं) डालकर अच्छी तरह मिला लें।काली मिर्च पाउडर, नमक, लाल मिर्च सॉस, सोया सॉस और सिरका डालें।
- 2
आँच को बढ़ाएँ और तब तक पकाएँ जब तक कि सारा पानी सूख न हो जाए ।
कढा़ई को आंच से हटा लें और फिलिंग को ठंडा होने दें. अब हमें स्प्रिंग रोल की शीट बनानी है जो कि गेहूँ के आटे की बड़े साइज़ की बेलकर रोटी बनानी है और अब एक कोने पर एक टेबल-स्पून फिलिंग रखें। फिलिंग फोल्ड को कवर करने के लिए रोल करें। दूसरे सिरे पर थोड़ा मैदा या आटे के घोल का मिश्रण लगाएं और अच्छी तरह से अंत तक पहुंचने तक रोल करें - 3
इसी तरह से हमें सभी रोटी बनाकर रोल तैयार करके 5 मिनट के लिये रखें फिर एक पैन में तेल गर्म करें। सभी स्प्रिंग रोल को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।टिशू नैपकिन वाली प्लेट पर निकाल लें। चिली डिपिंग टमाटर सॉस या सालसा सॉस के साथ गरमागरम परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स