दाल बाटी (dal bati recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम बाटी के लिए आटा तैयार कर लेंगे. बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें नमक,मलाई या घी डालें. (आप आटे में अजवाइन भी मिला सकते हैं)इस तरह आटे में मोयन डालने से बाटियां सॉफ्ट बनती है. सभी सामग्री को दोनों हाथों से खूब मिलाकर मिक्स कर लें |
- 2
थोड़ा -थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढक दें |
- 3
मूंग, उड़द और अरहर की दाल को साफ करके 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें. समय के बाद कुकर में सभी दालें,हल्दी नमक एक गिलास पानी डालें |
- 4
इसी समय बारीक कटे हुए टमाटर भी दाल में मिला ले और तीन से चार सीटी लगा ले. मिक्स दाल तैयार हैं | (टमाटर को इसी स्टेप में डालकर पकाने का फायदा यह होता हैं कि दाल के साथ टमाटर भी स्टीम हो जाता है और छौंक में ज्यादा घी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है)
- 5
छौंक वाले पैन में घी गर्म कर हींग डालें.कुछ सेकेन्ड बाद जीरा डालें. फिर क्रमशः हरी मिर्च, प्याज और अदरक डालें और प्याज़ के लाल होने पर गर्म मसाला, लालमिर्च पाउडर,हरी धनिया डालें और 10 सेकेन्ड बाद ही दाल में छौंक दें. अब दाल में नींबू का रस मिलाकर चला दें. मिक्स दाल पूरी तरह से तैयार है |
- 6
बाटी जिसमें भी बनाना है उसे प्री हिट कर लेंगे.मैंने अप्पम पैन में बनायी हैं इसलिए उसे घी से ग्रीस कर लिया है.अब आटे से गोल लोइयां बनाकर चित्र अनुसार बाटी का शेप दें और नाइफ या किसी और चीज़ से प्लस के मार्क लगाएं |
- 7
अब सभी बाटियों को लो फ्लेम पर सेके.2-3 मिनट बाद इन्हें पलट दें. इसी तरह उलट- पुलट कर और कवर कर सभी बाटियों को सेके. जो बाटी सींक जाए उसे प्लेट में निकाल ले.एक बड़े बाउल में घी निकाल कर इसमें बाटी डुबो दें.3-4 मिनट तक इसी में बाटी रहने दें फिर सर्विंग प्लेट में निकाल ले |
- 8
स्वादिष्ट बाटियां तैयार हैं |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)