काले चने (kale chane recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चनों को साफ करके, धोइये और रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये
- 2
चनों से पानी निकालिये, चने कुकर में भरिये, 300 ग्राम (1 1/2 कप) पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये
- 3
एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये गैस बन्द कर दीजिये
- 4
चने उबल गये हैं, कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं टमाटर
हरीमिर्च और अदरक पीस लीजिये - 5
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये
गरम तेल में हींग और जीरा डालिये जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये - 6
2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये मसाले के ऊपर तेल तलने तक भूनिये
- 7
कुकर खोलिये, आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी और भुना हुआ मसाला मिलाइये
- 8
लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक भी एडजस्ट कर लीजिये आधा हरा धनियां मिला दीजिये
- 9
काले चने के छोले तैयार हैं काले चने के छोले प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये
- 10
गरमा गरम काले चने के छोले, चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ खाइये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स