स्टफड़ अप्पे (Stuffed Appe recipe in Hindi)

#fm4
आलू के मसाले से भरपूर... रवे के अप्पे बनाने में बेहद ही आसान और टी टाइम के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स
स्टफड़ अप्पे (Stuffed Appe recipe in Hindi)
#fm4
आलू के मसाले से भरपूर... रवे के अप्पे बनाने में बेहद ही आसान और टी टाइम के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी में नमक और दही मिलाकर पानी की सहायता से मीडियम बैटर बनाकर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 2
मसाला बनाने के लिए एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल गरम करें थोड़ा सा जीरा,बारीक कटी हरी मिर्च डालें ।उबले आलू डाले सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और मसाले की छोटी-छोटी गोलियां बना लें
- 3
अब 20 मिनट बाद बैटर में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें अप्पे पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ा थोड़ा घी लगाए उसमें राई,जीरा और तिल तड़का दे
- 4
अब चम्मच की सहायता से थोड़ा थोड़ा बैटर डालें और मसाले की एक-एक गोली उसमें रखते जाए
- 5
अब थोड़ा बैटर उपर डालकर गोली को कवर कर दे और ढककर 5 से 7 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं ।अब एक बार पलट कर 3-4 मिनट शेक ले। हमारे स्टफ्ड अप्पे तैयार है तैयार अप्पो को हरी चटनी, टमाटर सॉस नारियल की चटनी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (12)