कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू,प्याज और हरी मिर्ची को अच्छे से धो कर बारीक बारीक काट लेंगे|अब हम एक कढ़ाई लेंगे,उसमें तेल डालेंगे, तेल के गर्म हो जाने पर उसमें दाना मेथी डालेंगे, दाना मेथी के चटकने पर उसमें हरी मिर्ची डालेंगे,हरी मिर्ची के अधगले हो जाने पर उस में आलू डालेंगे,आलू को अच्छे से पकाएंगे|
- 2
आलू के अच्छे से पक जाने के बाद आलू के साथ प्याज़ को डालेंगे|अब हम नमक और हल्दी डालेंगे,जब सब्जी अच्छे से गल जाएगी,तब उसमें लाल मिर्च डालेंगे और आलू प्याज़ को चलाकर थोड़ी देर बाद गैस बंद कर देंगे और कढ़ाई को गैस से नीचे उतार लेंगे| अब रोटी के साथ सबको आलू प्याज़ की गरम गरम सब्जी सर्व करेंगे|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16113897



कमैंट्स (4)