मसाला डोसा (Masala Dosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल और उडददाल को अलगअलग रातभर भिगोकर रखे। सुबह पीसकर मिलाये और कम से कम 6,7 घंटे ढँककर गर्म जगह पर रखे।
- 2
आलू को उबाल जर ठंडा करके छिल के चूर लें। प्याज हरी मिर्च को लम्बा काट लें।
- 3
मसाला:- पैन में तेल गरम करे अब राई डालकर चटकाये अब करी पत्ते, सूखी लालमिर्च,हरी मिर्च,प्याज,हल्दी डालकर भुने। अब आलू,नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें।धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें।
- 4
तवे को गर्म करें। 1 बर्तन में पानी लें और 1चम्मच तेल डालें और एक कपड़ा लें और पानी में डालकर उससे तवे को पोछ लें अब डोसे का बैटर डालकर अच्छी तरह फैलायें। थोड़ा तेल डाले और डोसे को करारा सेंक लें।अब मसाला डाले और फोल्ड करें।
- 5
डोसे को नारियल की चटनी, टमाटर,प्याज की चटनी और सांबर के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16116743




कमैंट्स (2)