कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक बर्तन में पनीर,नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, हल्दी, एक बड़े चम्मच बटर डाल के अच्छे से मिक्स कर ले और इसे १० मिनिट के लिए रेस्ट करने दे।
- 2
एक कढ़ाई में बटर और 2 चम्मच तेल डाल दे और कटे टमाटर, काजू, हरी मिर्च, इलायची, अदरक डाले और तेज आंच पर हल्का फ्राई कर ले और गैस बंद करके इसे ठंडा होने दे, मिक्सर जार में डाले और एक स्मूथ से पेस्ट बना लें।
- 3
अब दूसरे कढ़ाई में बटर और तेल गर्म करें इसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग डालकर एक मिनट तक पकाएं, अब इसमें टमाटर वाला पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं 8-10 मिनट तक पकाएं इच्छानुसार ग्रेवी बनाएं इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और और पनीर के टुकड़े डालें 5 मिनिट ढक के पकाए ।
- 4
साथ ही कसूरी मेथी हाथों से क्रश कर डाल दे और ढक दे। अब ताजी क्रीम डालकर गैस बंद कर दें. फिर काजू के टुकड़े, क्रीम, हरी धनिया पत्ती से सजाएं और सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स