सिंघाड़े की पुड़ी और सब्जी (singhare ki poori aur sabzi recipe in Hindi)

सिंघाड़े की पुड़ी और सब्जी (singhare ki poori aur sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू लेकर, अच्छे से मैश करेंगे।
- 2
फिर इसमें सिंघाड़े का आटा मिलाऐंगे।
फिर इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमकर, एक टेबिल स्पून तेल और जीरा पाउडर मिलाऐंगे। - 3
थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते जाएं और आटे को अच्छे से गुंथ लेंगे।
- 4
10 मिनट बाद इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लेंगेऔर पतली पतली पुरियां बनाएंगे।
- 5
पुरियां तलने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें।
और मध्यम आँच पर पूरियाँ गोल्डन होने तक तलेंगे और फिर उसे पलट देंगे। और पुरियाँ।प्लेट में निकाल लेंगे। - 6
सिंघाड़े की सब्जी के लिए एक पैन में तेल गर्म करें, फिर पैन में जीरा, हींग डालकर भून लेंगे।
- 7
जीरा, हींग भूननें के बाद उसमें टमाटर, और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और भून लेंगे।
- 8
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाते हुए तब तक भूनेंगे जब तक मसाले के ऊपर तेल न आ जाए।
- 9
ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए उसमें 2 टीस्पून सिंघाड़े का आटा एक अलग छोटे पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लेंगे ।
- 10
फिर इस भुने हुए आँटे को पेन में डालकर लगभग 2 मिनट तक पकाऐंगे।
- 11
फिर इसमें नमक, गर्म मसाला और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 5 मिनट पकाएंगे।
- 12
अब तैयार सिंघाड़े की सब्जी को एक बॉउल में निकालें और हरी धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म पुड़ी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स