चीला (Cheela recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मूंग की दाल, चावल और चने की दाल को एक साथ मिलाकर धो लेंगे और 5-6 घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ देंगे ताकि वह फूल जाए।
- 2
5-6 घंटे बाद हम पानी निकाल कर मिक्सी में डालेंगे और साथ में लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा भी डालेंगे और बारीक पेस्ट बना लेंगे, फिर हम दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लेंगे।
- 3
फिर हम सभी सूखे मसाले दाल के पेस्ट में डाल लेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
- 4
अब हम तवा को गर्म करेंगे और उसके ऊपर थोड़ा तेल लगाएंगे, फिर चम्मच की सहायता से घोल उठाएंगे और तवे के ऊपर डालेंगे फिर उसे गोल घूमाएगे।
- 5
फिर हम चम्मच से तेल लेकर पूरे चीला के ऊपर डालेंगे और मध्यम आंच पर अच्छे से दोनों तरफ कुरकुरा शेक लेंगे।
- 6
आप इसे दही, सब्जी या अचार के साथ खा सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16158324




कमैंट्स