पनीर बटर मसाला (paneer butter masala recipe in Hindi)
# AWC #AP2
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक पैन एक चम्मच तेल डालेंगे और गर्म होने देंगे, फिर हम उस में टमाटर काटकर डालेंगे, तेजपत्ता, लाल मिर्च, दालचीनी, हरी मिर्च, काजू, अदरक और आधा कप पानी डालकर अच्छे से मिला ले और मध्यम आंच पर 15 मिनट तक उबलने दें ताकि सभी सामग्री मुलायम हो जाए और पक जाए।
- 2
15 मिनट उबलने के बाद हम इन्हें ठंडा करेंगे और मिक्सी में पतला पेस्ट बना लेंगे।
- 3
पैन में हम बटर और एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने देंगे, फिर हम उसमें लहसुन का पेस्ट डालें और भुने, फिर हम उसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालेंगे और उसके साथ पिसा हुआ ग्रेवी डालेंगे और 5-6 मिनट ढककर मध्यम आंच पर पकने देंगे।
- 4
फिर हम इस में कटा हुआ पनीर, नमक, दालचीनी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएंगे और ढककर फिर से मध्यम आंच पर 5 मिनट पकने देंगे।
- 5
उसके बाद हम उसमें क्रीम डालेंगे और अच्छी तरीके से मिलाएंगे और सर्विंग बाउल में डालकर नान, रोटी या पराठा के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (5)