बिस्कुट केक (Biscuit cake recipe in hindi)
#AP3
गया बिहार
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बिस्कुट को हाथ से तोड़ लें,और मिक्सी जार में डालकर पीस ले, अब इसमे चीनी डालकर एक बार और पीस लें!
- 2
अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें, और इसमें दूध मिलाते हुए इसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें!
- 3
अब बेकिंग के लिए गैस पर मध्यम आंच पर कुकर चढ़ाकर नमक डालें और कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें!
- 4
अब कुकर के ढक्कन का रबर और सिटी निकाल कर ढक्कन बंद कर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने दें!
- 5
अब केक टीन को तेल से ग्रीस कर बटर पेपर डालें, इसे भी तेल से ग्रीस कर दें!
- 6
अब केक वाले बैटर में ईनोका पैकेट काटकर डाल दें और इसे हल्के हाथों से फेंटकर केक टीन में डालें!
- 7
अब केक टीन को प्रीहीट हो रहे कुकर के अंदर स्टैंड पर धीरे से रखे और ढक्कन लगा दें, फिर लाॅ से मध्यम आंच पर 30 से 35 मिनट में केक बैक हो जाएगा !
- 8
ठंडा होने के बाद केक टीन को कुकर से निकालकर प्लेट में पलट दें अब इसे मेल्टिंग चाॅकलेट, चेरी और जैम्स से डेको रेट करें यह बच्चो को बहुत पसंद आएगा!
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (4)