आलू का पराठा (aloo ka paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें.
आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें. भरावन तैयार करने के लिए एक दूसरे गहरे बर्तन में सभी आलूओं को मैश कर लें.
आलू में प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा, अजवाइन और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें - 2
आटे की लोइयां तोड़ लें. आटे की एक लोई लेकर, इसपर थोड़ा-सा सूखा आटा लगाते हुए हल्के हाथों से बेल लें. रोटी को ज्यादा पतला नहीं बेलना है. फिर रोटी के बीच में आलू भरकर चारों तरफ से मोड़ते हुए इसकी पोटली बनाएं. तैयार लोई को हथेली से दबाकर चपटा कर लें. अब दोबारा इस पर थोड़ा-सा पलथन और लगाकर हल्के हाथों से बेल लें.
- 3
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें. तवे के गरम होते ही इस पर पराठा डाल दें. पराठे को दोनों साइड से घी या तेल लगा कर अच्छी तरह से सेंक लें।
और फिर गरमा गरम परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- राजस्थानी स्टाइल दाल ओट्स बाटी (Rajasthani style dal oats bati reicpe in Hindi)
- राजस्थानी थाली (rajasthani thali recipe in Hindi)
- बेसन मूंगफली और तिल वाले भरवा करेले (besan mungfali aur til wale bharwa karele recipe in Hindi)
- बेसन का चीला (besan ka cheela recipe in Hindi)
- राजस्थानी थाली (rajsthani thali recipe in Hindi)




कमैंट्स