छोला और भटूरा (chola aur bhatura recipe in Hindi)

#mic#week३ छोले भटूरे तो सभी को बहुत पसंद होते हैं तो आज बना कर मजा लीजिएगा।
छोला और भटूरा (chola aur bhatura recipe in Hindi)
#mic#week३ छोले भटूरे तो सभी को बहुत पसंद होते हैं तो आज बना कर मजा लीजिएगा।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काबुली चने को रात को भिगो दे। अब सुबह उसको कुकर में डाल कर १ गिलास पानी और नमक,और बेकिंग सोडा डाल कर ४ सीटी लगा कर उबाल लें।
- 2
अब हम मैदा को सान कर रख लेगे उसके लिए मैदा लेंगे उसमें नमक, सूजी, चीनी, दही, बेकिंग सोडा, तेल डाल कर मिक्स करें अब उसे अच्छे से सान लें और ऊपर से थोडा सा तेल लगा कर अच्छे से ढक दें भटूरे के लिए कम से कम ५ से ६ घंटे चाहिए ताकि भटूरा अच्छे से फूल जाए।
- 3
अब एक तरफ कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें जीरा डालें। अब उसमें प्याज़ बारीक कटा हुआ डाले। प्याज को फ्राई करें अब उसमें टमाटर की प्युरी डालें और अच्छी तरह भून लें अब सारे मसाले डालें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, छोला मसाला सब डाल कर अच्छे से भून लें थोडा सा पानी भी डाल दें
- 4
जब मसाला भून जाय तो काबुली चना डाल कर मिक्स करें और पानी अपने अनुसार डाल दें और १० मिनट पकने दें। छोला हो जाने पर धनिया डाल कर सर्व करें।
- 5
अब भटूरा के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें अब भटूरे को बेल कर तेल में तल लें अब गरमा गरम छोला भटूरा सर्वे करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)