हरे बैंगन आलू की मसाला करी सब्ज़ी (Hare baingan aloo ki masala curry sabzi recipe in Hindi)

हरे बैंगन आलू की मसाला करी सब्ज़ी (Hare baingan aloo ki masala curry sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरे बैंगन औऱ आलू धोकर बड़े बड़े टुकड़ो मे कट कर लें.
- 2
1प्याज को बारीक टुकड़ों में कट कर ले.अदरक के टुकड़े कर लें. लहसुन औऱ मिर्च लें.
- 3
एक प्याज़,लहसुन मिर्च औऱ अदरक का पेस्ट तैयार कर लें.
- 4
अब एक पैन में तेल गर्म करें. जीरा मेथी दाना और हींग तड़काए. फिर बारीक कटी हुई प्याज़ सुनहरा होने तक भूनें.जब प्याज़ अच्छे से भून जाए तब उसमें सारे मसाले ऐड कर दें.
- 5
मसाले जले नहीं इसके लिए थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर दें.
- 6
साथ ही लहसुन मिर्च का अदरक का पेस्ट डालकर एक मिनट अच्छे से लगातार चलाते हुए भूनें.
- 7
अब बारीक कटे हुए टमाटर ऐड कर, स्वादानुसार नमक डालें. ताकि टमाटर जल्दी से गल कर पक जाए.
- 8
जब मसाले कुछ भून जाएं तब टुकड़ों मे कटे हुए आलू और बैंगन डालें.
- 9
सभी मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर कुछ देर ढककर तेल छोड़ने तक भूनें.सभी मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर कुछ देर ढककर तेल छोड़ने तक भूनें.
- 10
अब आवश्यकता अनुसार पानी ऐड कर उबाल आने तक फ़ास्ट फ्लेम पर पकाएं. फिर आंच मध्यम कर कुछ देर आलू बैंगन नरम कुक होने तक ढँककर पकाएं.
- 11
हल्का सा अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं. बैंगन की सब्ज़ी का स्वाद औऱ भी बढ़ जाता हैं.औऱ सब्ज़ी चटपटी हल्की खट्टी होने से खाने मे लजीज लगती हैं.जिन्हें खट्टा कम पसंद है,वे टमाटर या फिर अमचूर दोनों मे से एक स्किप कर सकते है.जब सब्जी पक कर हल्की ग्रेवी थिक हो जाए.. तब बारीक कटी हरी धनिया डालकर मिक्स करें व गैस बंद कर दें.
- 12
आपकी चटपटी हरे बैंगन आलू की सब्जी बनकर तैयार है.
- 13
- 14
चावल रोटी सलाद यह गरमा गरम सब्जी सर्व कर खाने का आनंद लें.
- 15
यह सब्ज़ी खाने में बहुत ही लाजवाब टेस्टी और स्वादिष्ट लगती है.
- 16
- 17
लंच हो या डिनर विंटर स्पेशल मे यह सब्ज़ी जरूर ट्रॉय करे... उंगलियां चट कर जाओगे 🥰
- 18
सो जब कुछ चटपटी सी सब्ज़ी खाने का मन करे तब मेरी यह रेसिपी जरूर ट्रॉय करें.
- 19
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (11)