खस्ता मूंग दाल कचौड़ी (Khasta moong dal kachori recipe in hindi)

खस्ता मूंग दाल कचौड़ी (Khasta moong dal kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
भीगने के बाद पानी फेंक दें और दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. - 2
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म हो जाए तो इसमें पिसी हुई दाल, हींग, नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
धीमी आंच पर दाल के सूखने तक भूनें. (भूनने के बाद दाल के दाने-दाने अलग हो जाने चाहिए. इसमें करीब 15-20 मिनट लगते हैं.) गैस से उतारकर ठंडा कर लें. - 3
मैदे को छानकर किसी बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें सोडा और नमक मिला लें. फिर तेल डालकर हाथ से अच्छी तरह मसाला के मिला लें. पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें.
फिर हलके गीले कपड़े से से ढककर 30 घंटे के लिए रख दें. - 4
आटे की 15-16 लोइया बना ले. भरावन के भी उतने ही भाग करके रख लें.
अब एक आटे की लोई लें और उसे हाथों से फैलाकर गोलाकार बना लें बीच से मोटा और किनारे से पतला रखें. और बीच में एक भाग दाल भरकर चारों तरफ से उठाकर बंद कर दें और हाथ से दबाकर कचौड़ी बना लें.
इसी तरह से सारी कचौड़ियां बना लें. - 5
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 3-4 कचौड़ी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक अलट-पलट कर तल लें.
इसी तरह सारी कचौड़ियां तल लें. - 6
गर्मागर्म कचौड़ियों को इमली की चटनी या सूखे आलू के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (6)