वेज कॉर्न कैबेज कटलेट(veg corn cabbage cutlets recipe in hindi)

#Win #Week9
#Jan #Week4
#cornvegcutlets
मैंने गणतंत्र दिवस पर ट्राई कलर कॉन्बिनेशन की डिश वेज कॉर्न कटलेट्स बनाई... जिसे हरी तीखी चटनी प्याज़ औऱ सॉस के संग सर्व कर किया.
बहुत ही स्वादिष्ट क्रिस्पी औऱ यम्मी बने. सबने बहुत ही चाव से खाया.
विंटर के इस सीजन मे यह गरमा गरम कटलेट्स मॉर्निंग या इवनिंग टी टाइम स्नैक्स के तौर पर बनाकर आप भी एन्जॉय करें.
यह कटलेट्स की प्री तैयारी कर फ्रीज़ मे रखें औऱ मेहमान आने पर उन्हें भी बनाकर खिलाएं.
एक बार यह रेसिपी आप जरुर ट्रॉय करें. 😊

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कॉर्न कें दाने को भुट्टे से अलग कर रेशे निकालकर साफ कर लें|
- 2
अब कॉर्न कें दाने को धो लें. औऱ मिक्सी जार मे डालकर पल्स मोड पर दर्दरा पीस लें.
- 3
पत्तागोभी को बारीक़ चोप कर लें. या फिर मिक्सी जार मे डालकर पल्स मोड पर दर्दरा पीस लें.
- 4
अब एक बड़े बाउल मे दर्दरा किया हुआ कॉर्न औऱ पत्तागोभी क पेस्ट डालें. साथ ही अब इस पेस्ट मे बारीक़ कटी या चोप कि हुई प्याज़,औऱ शिमला मिर्च डालें.हरी मिर्च व हरी धनिया डालें.
- 5
अब बेसन, कॉर्न फ्लोर या चावल क आटा, कद्दूकस कि हुईं उबली आलू औऱ हरी मिर्च डालें.
- 6
साथ ही अदरक लहसुन का पेस्ट, चिल्ली फ्लैक्स,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला भूना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, साबूत जीरा स्वादानुसार नमक व चुटकीभर हींग डालकर फ्रेश हरी धनिया पत्ती डालें.
- 7
सभी चीजों को बिना पानी डालें अच्छे से मिक्स करें.
- 8
अब बने हुए मिश्रण से गोल टिक्कीयाँ बना लें|
- 9
टिक्की को कॉर्न फ्लोर या राइस फ्लोर से कोट कर ले.इसी तरह सारी टिक्की बनाकर कोट कर ले|
- 10
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. एक बार में तीन से चार कटलेस डालें. और मध्यम आंच पर अलट पलट कर तले|
- 11
जब कटलेटस क्रिस्पी सुनहरे तल जाएं तब एक टिशू पेपर पर निकालें|
- 12
आपके गरमा गरम वेज कॉर्न कटलेट्स बनकर तैयार है|
- 13
रिंग अनियन,हरी चटनी और टमाटर सॉस के संग सर्व कर खाने का आनंद लें|
- 14
विंटर के सीजन मे यह कॉर्न कटलेट्स गरमा गर्म चाय के संग एन्जॉय करें|
- 15
यह कटलेट्स खाने मे स्वादिष्ट क्रिस्पी चटपटे औऱ लाजबाब लगते है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)