कैरमल रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi)

Niharika Mishra @Niharika_EasyToCook
कैरमल रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को उबालकर आंच से उतार लेंगे फिर नींबू के रस में 1 चम्मच पानी मिलाकर उसे दूध में डालकर चम्मच से लगातार चलाते रहेंगे।
4-5 मिनट में दूध फट जाएगा।एक छलनी में डालकर पानी और छैना अलग कर लेंगे और छैना को 10-15 मिनट तक छलनी में ही रहने देंगे जबतक की पूरी तरह पानी ना निकल जाए। - 2
अब एक गहरे बर्तन को चूल्हे पर रखकर उसमें एक टेबल स्पून चीनी डालकर कैरमल करेंगे फिर उसमें तीन कटोरी पानी डालकर मिलायेंगे और फिर सारा चीनी उसमें डाल देंगे और मिडियम आंच पर चलाते हुए सिरप बनायेंगे।
- 3
अब छैना को एक थाली में डालकर हाथ से खूब मसाला कर छोटी छोटी गोली बनाकर चीनी के सिरप में डालकर 15-20 मिनट तक खौलायेंगे।
जब रसगुल्ला साईज़ में डबल हो जाएगा और ऊपर आ जाएगा तब चूल्हे को बन्द कर देंगे और 30 मिनट तक ढक्कर रख देंगे।
रसगुल्ला तैयार है सर्व करने के लिए।
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Caramel Rasgulla
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16448973









कमैंट्स