मखाना नमकीन - व्रत के लिये - Phool MakhanaNamkeen recipe -

#NR....
आम तौर पर मखाना नमकीन व्रत या नवरात्रि में खाते है लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट, एन्टीओक्सीडेन्ट और अन्य लाभकारी तत्वों से भरपूर होती है कि आप इसे जब चाहे खाईये, इसका कुरकुरा स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आता है.

कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी गरम होने पर थोड़े से मखाने जितने मखाने कढ़ाई में आ जाय उतने डाल दीजिये, मीडियम और धीमी आग पर मखाने को अलट पलट कर एकदम हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले मखाने को किसी प्लेट में बिना नैपकिन पेपर बिछाये निकाल कर रखिये. सारे मखाने इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
- 2
गरम गरम तले मखाने में मसाला बुरक कर मिला दीजिये, मसाला मखाने के ऊपर अच्छी तरह चिपक जाता है, और बहुत ही स्वादिष्ट मखाना नमकीन बनकर तैयार है.
- 3
मखाना नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और एक महिने तक खाते रहिये.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स