मूंगफली चिक्की (Mungfali chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंगफली को एक भारी तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर 5-6 मिनट के लिए भूने। जलने से रोकने के लिए और अच्छे से भूनने के लिए लगातार चमचे से हिलाते रहो। छिलका निकल दे
- 2
गुड़ पक गया हैं या नहीं उसकी जांच करने के लिए एक छोटी पानी से भरी कटोरी में गुड़ की छोटी सी बूँदडालें। अगर गुड़ पानी में तुरंत ही पिघलता नहीं है तो वे पक गया है अन्यथा कुछ और समय के लिए इसे पकाइये।
- 3
एक भारी तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गरम करें। उसमे गुड़ डालें और लगातार चमचे से हिलाते रहे।जब गुड़ घुल जाये, उसके बाद उसे धीमी आंच पर लगातार चमचे से हिलाते हुए 4-5 मिनट के लिए पकाईये।
- 4
गैस बंद करें और मूंगफली डालें। जब तक सभी मूंगफली गुड़ से अच्छे से लपेट जाती है तब तक पकाईये।
- 5
प्लेट घी से ग्रीस करके मिश्रण को डाले फिर फ़्लैट बाउल से टैप करे. समतल बनाए. गरम में चाकू से चोकोर पिस में काटे. जब ठंडा हो जाये तब उसे टुकड़ों में तोडे और कंटेनर में भर दें। मूंगफली और गुड़ की चिक्की तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)