आँवला केन्डी (Awla candy recipe in hindi)

आँवला केन्डी (Awla candy recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आवले को साफ पानी से धो लीजिये.
- 2
आवले को कुकर मे डालकर २विसल लगा दो.
- 3
कुकर थोडा ठंडा हो जाये फिर आवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये.
- 4
ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
- 5
ये आवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
- 6
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आवले के टुकडे शरबत में तैर रहे हे. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
- 7
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े चीनी आवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी हे और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
- 8
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आवले से शरबत निकल जाये फिर टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में २ -३ दीन सूखा लीजिये.
- 9
इन सूखे हुये आवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई हे. यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये.यह सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)