काळा तिल की रेवड़ी (Kala til ki rebdi recipe in Hindi)

सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है । और इसके सेवन से हमारे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। वैसे यह मकर संक्रांति के मौके पर जरूर बनाया जाता है सूर्य के उत्तरायण होने और वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह मकर संक्रांति का पर्व है जिस पर हम तिल और गुड़ से बनी हुई कई सारे व्यंजन बनाकर तैयार करते हैं। ऐसी मान्यता है की काले तिल से बनी हुई चीज़ मकर संक्रांति के दिन जरूर खाई जाती है। इसलिए तो आज इस मकर संक्रांति के मौके पर मैं आपके साथ काले तिल की रेवड़ी बनाकर शेयर कर रही हूं।
#Lms
#win #week8

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काले तिल को पैन में डालकर ड्राई रोस्ट कर ले।
- 2
अब मूंगफली को भी रोस्ट कर ले।फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद हाथ से मल कर छिलके को हटा लें।फिर थोड़ा दरदरा कुट ले।
- 3
अब एक पैन में आधा कप पानी और कद्दूकस किया हुआ गुड डालकर मेल्ट करें।गुड़ के मेलट होने के बाद इसमें एक चम्मच घी डाल दें इसके बाद इसे लगातार चलाते हुए गुड़ को पकयेंगे और बीच-बीच में चलाते हुए।कटोरी में पानी लेकर पाग डालकर चेक कर ले की गुड रेवड़ी के लिए तैयार है कि नहीं। अगर नही तो
- 4
गुड को अलग से पानी मे डालकर कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें और फिर हाथ से निकाल कर देखें अगर तोड़ने पर कट कट की आवाज आ रही है इसका मतलब की आपका गुड का पाग रेवड़ी के लिए तैयार है।अब इसमें बेकिंग सोडा और घी एक चम्मच डालकर मिलाये फिर इसमें तिल मुगफली डालकर मिलाये ।
- 5
अब इस मिसरन से अपने पसंदीदा आकार में रेवड़ीया बना ले।थोड़ी देर खुले में रहने दे।इसके बाद इसे किसी एयर टाईट डब्बे में रखें। इसलिए महीनों रखकर खा सकते हैं।
- 6
नोट:-अगर आप चाहते है की रेवड़ी खस्ता बने तो पाग बनाते वक्त 2 चम्मच घी और हाफ टी स्पून बेकिंग सोडा जरूर डाले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)