मूली के परांठे (Mooli ke parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परत मे गेंहु का आटा,अजवाईन,नमक ओर २ चम्मच तेल डालकर अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें.
- 2
मुली को कद्दूकस करले.पानी नीचोड ले.
- 3
अब मूली के पत्तो बारीक काट कर बर्तन में डालें और उसमें मुली,लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, साबुत धनिये के बीज,जीरा,अजवाईन डाले.
- 4
आखिर में नमक मिक्स करें.
- 5
थोडा सा गेहूं का आटा डाले ओर मिक्स करले.स्टफिंग तैयार हे.
- 6
तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें. आटे की एक लोई को लेकर उसे थोड़ा सा गोल बेल लें. इसके मूली की स्टफिंग बीच में रखकर बंद करें और फिर पराठा बेल लें.
- 7
बेले हुए पराठे को तवे पर डालकर सेकले. पराठा दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकले फिर प्लेट में उतार लें.अब गरम गरम पराठा को अचार,दही,सोस के साथ परोसे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16759301


















कमैंट्स