राइस फ्लावर (Rice flower recipe in Hindi)

राइस फ्लावर (Rice flower recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें, जीरा, सरसों धनिया डालकर चटकाएं,कटे प्याज़ डालकर गुलाबी भूनें,कटी हरी मिर्च डालें,जिंजर गार्लिक पेस्ट डालकर कुछ सेकंड चलाकर हरी मटर और गाजर डालकर चलाये,मैश किते आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं,सभी मसाले डालकर अच्छी तरह भूनें,कटी धनिया डालकर गैस बंद कर दें
- 2
राइस फ्लावर के लिए बासमती चावल को धुलकर दो भागों में कर लें एक सादे पानी में दूसरा बीटरूट जूस में भिगोकर रखें
- 3
एक बड़े पैन में एक कप पानी में आधा चम्मच तेल और नमक डालकर गरम करें,आंच धीमी करके चावल का आटा डालकर मिलाएं और गैस बंद करके मिश्रण ढंककर रख दें,हल्का ठंडा होने पर एक प्लेट में निकाल कर आटे की तरह गूंथ लें, आवश्यकता हो तो थोड़ा गर्म पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें
- 4
गूंथते आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर चिकना कर लें, बीच में कटोरी की तरह गहरा करें, तैयार मिश्रण से थोड़ा थोड़ा लेकर भरकर अच्छी तरह भरकर चिकना करके रख लें
- 5
भींगे हुए चावल को पानी से निकाल कर अलग रख किचन टावेल पर रख लें, जिससे एक्स्ट्रा पानी निकल जाये,अब तैयार राइस बॉल्स को खड़े चावलों मे हाथ से दबाकर लपेट लें
- 6
स्टिमर में पानी गर्म करें, तेल से ग्रीस किते इडली सांचे में या जालीदार प्लेट में रखकर बीस मिनट मध्यम आंच पर स्टिम करें
- 7
बीस मिनट बाद आपके राइस फ्लावर तैयार है, तैयार राइस फ्लावर को मनपसंद केचअप या चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स