पाव भाजी (Pav bhaji recipe in Hindi)

पाव भाजी (Pav bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू छिल कर अच्छे से धो लें. गाजर मटर को भी धो ले. तीनों को कुकर में डाले और थोड़ा पानी डालकर तेज ऑच पर चार सीटी होने तक पका लें. प्याज, अदरक और लहसुन छिल ले. इन तीनों चीजों प्याज़ और हरी मिर्च को धो लें. आधा प्याज़ अलग रख दें. शिमला मिर्च भी धो कर छोटे छोटे काट लें. बाकी सारी चीजों को पिस ले.
- 2
टमाटर भी धो कर काट लें और उसका भी पेस्ट बना लें.जब कुकर ठंडा हो जाएं तो अलग रखें प्याज़ को बारीक काट लें. कड़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें. तेल जब गर्म हो जाएं तो जीरा डालें. उसके चटकने के बाद कटा प्याज़ डाल दे. प्याज को धीमी आंच पर भूनें. हींग भी डाल दें. जब प्याज़ लाल होना शुरू हो तो उसमें प्याज़ का पेस्ट डाल दे. उसे तब तक भूनें जब तक प्याज़ तली छोड़ना शुरू न क दे. उसके बाद टमाटर का पेस्ट डाल दे.
- 3
ऑच तेज करके लगातार चलाते हुॅए टमाटर का रस सुखाएं. जब टमाटर का रस सूख जाएं तो शिमला मिर्च और नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब शिमला मिर्च स्पैचूला से कटने लगे तो उसमें 3 टी स्पून पावभाजी मसाला डाल दिजिए.
- 4
खूशबू आने तक उसे भूनें और फिर उबली हुई सब्जियां पानी से निकाल कर डाल दिजिए. पानी फेंके नही.
- 5
स्पैचूला से मैश करते हुॅए मिक्स करें. उसके बाद पावभाजी मैशर से अच्छे से मैश कर लें. थोड़ी देर उसे भूनें. फिर उबली हुॅई सब्जियों के पानी को डाल दे. फिर जैसा गाढ़ा चाहिए उस अनुसार पानी डालकर एक टी स्पून और पावभाजी मसाला, तीखी मिर्च पाउडर डाल दे.
- 6
फिर चुकंदर घिस (कद्दूकस) कर डाल दे. उसे अच्छे से मिक्स करके एक मिनट पकाएं और कलरानुसार काश्मीरी मिर्च पाउडर डाल दे. फिर धनिया पत्ती और नींबू का रस भी डाल दें. अब गैस ऑफ कर दे. भाजी बन तैयार सर्व करते समय एक बार फिर से उसे गर्म कर लें.
- 7
पाव सेंकने से पहले प्याज, हरी मिर्च और नींबू काट कर रख लें. बटर को पहले से ही फ्रिज से निकाल कर रख लें. पाव को लम्बाई में बीच से कट लगाएं और फिर उसे दोनों तरफ से तेल या बटर में अच्छे से सेंक लें.
- 8
धनिया पत्ती, हरी मिर्च और बारीक कटे प्याज़ से गार्निश करके सर्व करें. साथ में कटा नींबू भी दे.
- 9
नोट -- इन सब्जियों के अलावा आप इसमें गाजर डाल सकती है. पसंद के अनुसार भाजी में बटर डाल सकती है. बटर डालने से इसका स्वाद बहुत ही अच्छा हो जाता है. आजकल लौंग इसमें चीज़ भी डालते इसलिए यदि आप चाहें तो डाल दे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (17)