फलाहारी समा आलू टिक्की और चटपटी हरी चटनी (Falahari Tikki and Hari Chutney Recipe in Hindi)

फलाहारी समा आलू टिक्की और चटपटी हरी चटनी (Falahari Tikki and Hari Chutney Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
समा के चावल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो देंगे भीगे हुए पानी को निकाल दे, एक पैन में एक कप पानी और समा के चावल डालें पैन को ढक्कन लगा कर धीमी मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें या चावल के पकने तक पका लें गैस बंद कर दे और चावल को फेट कर एक बॉउल में निकाल ले और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें
- 2
सभी आवश्यक सामग्री एकत्रित कर लेंगे
- 3
आलू को कद्दूकस कर लेंगे,हरी मिर्ची को बारीक काट लेंगे हरी धनिया को बारीक काट लेंगे मूंगफली को दरदरा पीस लेंगे
- 4
अब एक बॉउल में जिसमे पका हुआ समा का चावल है जो कि ठंडा हो गया उसमे ग्रेटड आलू, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती,नीम्बू का रस,काली मिर्च और नमक डालें मिश्रण को अच्छी तरह मिला लेंगे
- 5
अब हाथों में तेल लगा कर चिकना कर ले और मिश्रण से छोटी-छोटी लोई तोड़कर गोल आकार देते हुए लोई को चपटा करके टिक्की जैसा आकार दे देंगे, इसी तरह सारी टिक्की तैयार करके प्लेट में रख देंगे और आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे
- 6
आधे घंटे बाद एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें तेल गरम होने पर इसमे एक एक करके 4 से 5 टिक्की डाल कर मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट तक इसे डिस्टर्ब ना करे नही तो टिक्की ब्रेक हो जाएगा, अब एक तरफ सुनहरा होने पर इन्हें पलट दे और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक फ्राई कर लेंगे
- 7
- 8
अब इसे झारे से अतिरिक्त तेल निकाल लेंगे और टिशू पेपर लगे प्लेट में निकाल लें
- 9
फलाहारी चटनी
सभी आवश्यक सामग्री हरी धनिया पत्ती और हरी मिर्च धो लेंगे अदरक को छील लें एकत्रित कर लेंगे - 10
हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, भुनी मूंगफली, दही, पानी और नमक को मिक्सर जार में डाल कर ब्लेंड कर चिकनी पेस्ट बना ले
- 11
फिर नीम्बू का रस डाल कर मिला देंगे
- 12
चटनी को एक बाउल में निकाल लें और इसे अपनी पसंद के फलाहारी टिक्की, साबूदाना बड़े और फलाहारी दही बड़े के साथ सर्व करें
- 13
तैयार है स्वादिष्ट फलाहारी समा आलू की टिक्की इसे गरमा गरम सर्व करें फलाहारी हरी चटनी के साथ...
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- टमाटर सूप (Tomato Soup Recipe in Hindi)
- खस्ता पूरी, आलू और काबुली चना की सब्जी (Poori, Aloo aur Kabuli Chana Sabzi Recipe in Hindi)
- कुट्टू की पकौड़ी विथ आलू की सब्जी (Kuttu ki Pakodi with Aloo Sabzi Recipe in Hindi)
- फलाहारी फ्रूट क्रीम (Falahari Fruit Cream Recipe in Hindi)
- फलाहारी दही बड़े (Falahari Dahi Bade Recipe in Hindi)



























कमैंट्स (4)