मिलेट/ सब्ज़ी का वन पोट मील

पौष्टिकता से भरपूर और जल्दी बनने वाला . दोपहर या रात , कभी भी खाया जा सकता है. सादा दही या कोई भी रायता अपनी पसंद का , के साथ परोसें. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें प्याज़ और लहसुन नहीं है, क्योंकि अभी पितृ पक्ष चल रहा है ।
मिलेट/ सब्ज़ी का वन पोट मील
पौष्टिकता से भरपूर और जल्दी बनने वाला . दोपहर या रात , कभी भी खाया जा सकता है. सादा दही या कोई भी रायता अपनी पसंद का , के साथ परोसें. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें प्याज़ और लहसुन नहीं है, क्योंकि अभी पितृ पक्ष चल रहा है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
मिलेट को 3 बार धो कर साफ़ पानी में रात भर भिगो कर रखें । चना दाल को धोकर साफ़ पानी में 1 घंटे तक भिगो दें ।टमाटर, गाजर, फूलगोभी को मध्यम आकार में काट लें ।सोया चंक को गर्म पानी में 1/2 घंटे भिगो दें ।मटर को छील लें । अदरक बारीक काट लें. हरी मिर्च साबुत रखें ।
- 2
धनिया पत्ती काट लें । गरम मसाला और कसूरी मेथी तैयार रखें । कुकर में 1-1 चम्मच तेल - घी गरम करें । जीरा और कटा अदरक डालें । हरी मिर्च मिलाएँ । अब सोया चंक डालें और 1 मिनट तक भूनें, 1 मिनट बाद टमाटर छोड़कर बाक़ी सारी सब्ज़ियों को डाल कर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएँ ।
- 3
अब. लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा और धनिया पाउडर डाल कर धीमी आँच में 1 मिनट तक पकाएँ ॥
- 4
अब टमाटर डालें ।नमक भी मिलाएँ और 1 मिनट तक चलायें । अब चना दाल डाल कर 1/2 मिनट चलायें ।
- 5
मिलेट का पानी हटाकर एक बार धोकर सब्ज़ी में मिलाएँ ।1 मिनट तक भून लें । अब 2 कप पानी मिलायें ।
- 6
उबाल आने पर कुकर का ढक्कन बंद कर 2-3 सीटी तक पकायें । गैस बंद कर ठंडा होने पर ढककर खोल कर कसूरी मेथी, 1 चम्मच बचा घी और धनिया पत्ती डालकर गरम गरम परोसें ।
- 7
पसंदीदा रायते के साथ मज़े लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (8)