कुलती दाल रसम

Geetha Srinivasan @Rasam
यह एक इमयुनिटी बूस्टर रसम है । इसे गर्म भात के साथ घी मिलाकर भी खा सकते हैं ।
कुलती दाल रसम
यह एक इमयुनिटी बूस्टर रसम है । इसे गर्म भात के साथ घी मिलाकर भी खा सकते हैं ।
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाले को ख़ुशबू आने तक भून लें, ठंडा कर दरदरा पीस लें । दाल को अच्छी तरह से धोकर पानी डालकर कुकर में 3-4 सीटी देकर पका लें ।
- 2
दाल का पानी हटाकर पीस लें और दाल का पानी मिलाकर रख लें । इमली का रस निकाल लें, टमाटर को काटकर पीस लें ओर इमली पानी के साथ मिला दें ।
- 3
घी गरम कर जीरा, लाल मिर्च और कड़ी पत्ता का छौंक लगायें, टमाटर और इमली का पानी डाल दें ।
- 4
धीमी आँच में उबाल आने पर हींग, नमक मिलाएँ ।
- 5
हल्दी मिलाएँ । एक मिनट के बाद पिसा दाल पानी मिलाएँ ।2 मिनट तक पकाएँ ।
- 6
अब पिसा मसाला मिलाकर धीमी आँच में एक मिनट पकायें ।ध्यान रहे उबाल न आने दें ।
- 7
गरम गरम कुलती दाल के रसम का मज़े लें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25240757






















कमैंट्स (4)