ज्वार मसाला खिचड़ी
#CA2026
Week 12
हेल्थी भी टेस्टी भी परफेक्ट ज्वार मसाला खिचड़ी
कुकिंग निर्देश
- 1
ज्वार को धोकर ओवरनाइट भिगोकर रख दे
- 2
भिगोकर रखी हुई ज्वार को पानी निकाल कर अच्छी तरह ड्राई कर ले
- 3
ज्वार को मिक्सी जार में डालकर पल्स मोड पर दर दरा ब्लेंड कर ले
- 4
सब्जी निकाल ले और धोकर काट ले मूँग दाल को धोकर भिगोकर रख ले
- 5
कुकर में तेल डाले और गरम होने के बाद जीरा,प्याज और कड़ी पत्ते डालकर फ्राई होने दे
- 6
प्याज फ्राई होने के बाद टमाटर और बाकी सब्जियां,अदरक लहसुन में सूखे मसाले डालकर 5 मिनट अच्छी तरह भून ले
- 7
मूंगदाल और ब्लेंड करी हुई ज्वार डालकर अच्छी तरह मिक्स करें 2 मिनट भून ले
- 8
2 ग्लास पानी,हरी धनिया,पुदीना डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और कुकर का लिड लगा कर 5 सिटी आने तक पकने दे
- 9
5 सिटी के बाद कुकर को ठंडा होने दे कुकर खोल कर अच्छी तरह मिक्स करे और ऊपर से गरम मसाला, हरी धनिया,पुदीना, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर मिक्स करें
- 10
गरम ज्वार मसाला खिचड़ी के ऊपर से घी डाले और गरम गरम सर्व करे
- 11
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (12)