लच्छा पकौड़े

#CA26
#week13
#बारिश का स्वाद
#चाय टाइम स्नैक्स
दोस्तों बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, कुरकुरे और स्वादिष्ट लच्छा पकौड़े हर दिल की पसंद हैं। आलू प्याज़ की पतली परतों और सादे मसालों से बने ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं। चटनी और गर्म चाय के साथ इनका स्वाद दोगुना हो जाता है, आइये बनाते हैँ..

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू और प्याज़ को नीचे चित्र में दिखाए अनुसार पतला-पतला लम्बे आकार में काटना है
- 2
अब एक बर्तन में प्याज़, आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें फिर बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, कूटा धनिया, जीरा डालकर अच्छे से मिक्स करें फिर
थोड़ा पानी डालकर पकौड़ा का गाढ़ा मिक्सचर तैयार करें। - 3
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार मिक्सचर से पकौड़े सुनहरा होने तक तले
- 4
लच्छा पकौड़े बनकर तैयार है आप इसे चटनी सॉस के साथ शाम को चाय के साथ पेश कर सकते हैं
टिप्स
बेसन मिलाते समय ज्यादा पानी नहीं डालना है वरना पकौड़ा सही नहीं बनेगा
आप हरी धनिया पत्ती भी डाल सकते हैँ
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)