राजमा के कटलेट्स

#CA26
Week_16
प्रोटीन रिच राजमा के कटलेट्स खाने में बहुत ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट लगते हैं। राजमा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
राजमा के कटलेट्स
#CA26
Week_16
प्रोटीन रिच राजमा के कटलेट्स खाने में बहुत ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट लगते हैं। राजमा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भीगे हुए राजमा को दो-तीन बार पानी से धोकर कुकर में डालकर उसके साथ एक चौथाई चम्मच नमक, खाने वाला मीठा सोडा डालकर एक से डेढ़ कप पानी डालकर 2 से 3 सीटी लगाएंगे। राजमा उबाल जाने पर राजमा ठंडा करके मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लेंगे।
- 2
अब पिसा हुआ राजमा एक प्लेट में निकाल कर मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च,अदरक, अरारोट या कॉर्न फ्लोर और सारी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे।
- 3
अब हाथ में कुकिंग ऑयल लगाकर गोल गोल टिक्की बनाकर तैयार करेंगे।
- 4
अब तवे आपको मीडियम फ्लेम पर गर्म करके राजमा के बने हुए कबाब को तवे पर डालकर शैलो फ्राई करेंगे। अब कुकिंग ऑयल लगाकर उलट पलट कर कुरकुरा सुनहरा होने तक सेंकेंगे। अब हमारे प्रोटीन रिच राजमा की बने हुए कटलेट्स तैयार हैं इनको गरमा गरम चटनी या सॉस के साथ सर्व करेंगे।
- 5
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (3)