कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और राजमा को रात भर भिगो कर अगले दिन साफ़ पानी व नमक डाल कर प्रेशर कुकर में पका ले और फिर आधे भाग की दाल को मैश कर ले
- 2
एक कढ़ाही में घी या मक्खन को गरम करे और जीरा तड़काये फिर खड़ा गरम मसाला डाले
- 3
अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट, प्याज व, हरी मिर्च वा टमाटर को एक एक कर के डालें और ढक कर पकने दें
- 4
अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, डाल कर तब तक पकाएं जब तक की वो घी न छोड़ दे
- 5
अब इसमें काजू पेस्ट और उबली हुई दाल डाल दे और 5 मिनट तक ढक कर पकाएं
- 6
अब इसमें क्रीम और गरम मसाला पाउडर डाल दे
- 7
स्मोकी फ्लेवर देने के लिए कोयले को आंच पर गरम करे जब वो लाल हो जाये तो उसे एक कटोरी में रख कर दाल की बीचों बीच रखें और उसके ऊपर थोड़ा सा घी डालें और तुरंत ढक दे जिससे कोयले का धुंआ दाल में रम जाये
- 8
2 मिनट बाद ढक्कन हटा दे और हरे धनिये से गार्निश कर के दाल मक्खनी को रोटी या नान या चावल के साथ परोसें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Monika Sharma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स