रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe in Hindi)
#टिफ़िन बॉक्स रेसिपीज
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी लें, उसमें अदरक मिर्च का पेस्ट,चीनी, तेल,और दही डालकर फेंटे। सूजी को छान लें
- 2
इसे तब तक फेंटे जब तक की स्मूद न हो जाए। पानी डालकर दोबारा अच्छे से मिलाएं।
- 3
मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
- 4
घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये.
- 5
ऐक कढाई में 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये
- 6
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये.
- 7
मिश्रण में ईनो पाउडर बेकिंग पाउडर डालकर चमचे से फैट ले मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये
- 8
मिश्रण को चिकनी थाली में डाले
- 9
पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर ढोकला की थाली को रखें
- 10
और बर्तन को ढक दीजिये
- 11
मध्यम गैस पर 1५ मिनिट तक ढोकला को पका लें
- 12
ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देखें
- 13
अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है गैस बन्द कर दीजिये.
- 14
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये.
- 15
अब एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें राई, और हरी मिर्च डालें।
- 16
इसे हल्का रंग बदलने तक भूनें और इसमें 1/२ कप पानी चीनी नींबू का रस डालें। गैस बन्द कर दीजिये
- 17
ढोकला को टुकड़ों में काट लें और इस पर तैयार किया गया तड़का डालें।
- 18
रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ खाइये.
- 19
इसे आप ब्रेकफास्ट और शाम की चाय के समय भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप पिकनिक पर जा रहे है तो भी इसे बनाकर ले जा सकते हैं। टिफिन में तो है ही
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स