केसर बादाम की खीर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक भारी तले वाला बर्तन या पतीला लेंगे । उसमे दूध उबालेंगे।
- 2
उसमे इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएंगे। जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें चावल डाल दें।
- 3
खीर को अब धीमी आंच पर कर दे। और 5 - 5 मिन्ट तक हिलाते रहें। खीर का ध्यान रखे ताकि उबाल न जाये।
- 4
जब चावल थोड़े गल जाएं तो उसमें चीनी, केसर को पानी मे घोलकर डाल दें।
- 5
अब खीर को लागातार हिलाते हुए 2 से 3 घंटे तक पकाएं। तभी खीर गाढ़ी होगी और टेस्टी बनेगी।
- 6
अब इसमें सारा ड्राई फ्रूट्स काटकर डाल दें और हिलाएं।
- 7
हिलाते हुए इसमे मावा भी डाल दें और पकाते जाएं जब खीर में आपको चावल बिल्कुल न दिखे यानी घुल जाएं तो गैस बंद कर दे।
- 8
ध्यान रखें कि खीर को लगातार नीचे तक हिलाना है ताकि खीर पतीले के नीचे न लग जाए।
- 9
अगर आप को मेरी रेसिपी अच्छी लगे तो लाइक ओर शेयर करना।
- 10
धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/5325784




कमैंट्स