कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरा ले उसमे मैदा डाले 1-1/2 चमच घी डाल कर मिक्स करे
- 2
अब दौघ बनाए पानी के साथ न ज्यादा मुलायम न ज्यादा सख्त हो थोडा अगुलियो से दबाए
- 3
10-15 मिनट के लिए रख दे
- 4
तब तक चाशनी तैयार करे गुड चीनी और 1 कप पानी डाले और धीमी आच पर रखे ऑरेंज कलर डाले और बीच बीच में मिक्स करते रहे
- 5
अब एक पैन में तैल डाले गर्म करे
- 6
जब तक तैल गर्म हो तब तक मैदे के पेडे ले उसे बेले अयाताकर आकार में जितना पतला हो सके
- 7
जब बेल ले तो 1/2 चमच घी जो रखा था वो लगाए
- 8
फिर 1 चमच चावल का आटा फेला दे
- 9
अब धीरे धीरे रोल करना शुरू करे रोल सख्त करना है अन्त में थोडा पानी लगाकर बंद कर दे रोल को
- 10
फिर रोल कर लेने के बाद रोल को थोडा आगे पीछे रोलिंग करे
- 11
अब काट ले
- 12
फिर हाथ से थोडा दबाए
- 13
फिर हल्के से बेल ले
- 14
गर्म तैल में डाले मध्यम आच पर 7-8 मिनट में सुनहरा भूरा फ्राई हो जाएगे
- 15
और परत भी थोड़ी अलग होनी शुरू हो जाएगी
- 16
अब चाशनी भी तैयार हो जाएगी गाढ़ा चाशनी नही करनी है जलेबी सिरप जेसी हो
- 17
5-7 मिनट खाजा को चाशनी में रखे और फिर निकाल ले
- 18
खाजा चाशनी से निकालने के बाद तिल छिडक दे खाजा स्वीट तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स