पूरी (Puri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा और नमक मिलाकर एकसार कर लीजिये. अब इसमें धीरे धीरे पानी डालते हुए रोटी से थोड़ा ज़्यादा सख्त आटा गूंथ लीजिये. पुड़ियाँ फूली फूली और करारी बनें इसके लिये आटा सख्त होना ज़रूरी है.
- 2
गूंथे हुए आटे पर थोड़ा तेल लगाकर इसे 10 मिनट के लिये सूती कपड़े से ढक कर रख दीजिये. अब इससे लोईयाँ बनाकर, तेल लगाकर बेल लीजिये. कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें सभी पुड़ियों को तल लीजिये.
- 3
ध्यान रहे गर्म तेल में जब भी पुड़ियाँ डालें तो इसे बार बार नहीं चलायें, इससे पुड़ी में छेद हो जाते हैं और पुड़ी फूलती नहीं है. गर्मागर्म करारी पुड़ियाँ तैयार हैं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7267799




कमैंट्स