मेदू वड़ा (Medu Vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उरद दाल को करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।1 घंटे के बाद दाल को पानी से निकालकर मिक्सी में पीस लें। दाल पीसते वक्त ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी न डालें। अगर दाल पीसते वक्त फंसने लगे तो थोड़ा पानी डाल दें।
- 2
जब दाल आधी पिस जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च के दाने, अदरक, नमक और हींग डालें और दाल को दोबारा पीसें जब तक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
- 3
उरद दाल के तैयार पेस्ट को एक अलग बर्तन में निकाल लें। तैयार पेस्ट में बारीक कटा प्याज और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब एक गहरी कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें।
- 4
अपने हाथों को गीला करें और उरद दाल के मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा हथेली पर रखें, उंगली की मदद से उसके बीच में गोल छेद कर दें और फिर सावधानी के साथ उसे कढ़ाई में गर्म हो रहे तेल में डाल दें।
- 5
वड़े को दोनों तरफ से अच्छी तरफ से फ्राई कर लें। चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स