दम आलू (Dum aloo recipe in Hindi)
#मील2
मेन कोर्स
पोस्ट २
कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलू को छीलकर इनमें कांटे से छेद कर लें.गैस पर मध्यम आंच में एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें उबले हुए आलू डालें और हल्के सुनहरे होने तक तल लें. फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
- 2
उसी कड़ाही में बाकी तेल गरम करें. फिर इसमें हींग, तेज पत्ता और कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 30 सेकेंड तक भूनें.अब इसमें टमाटर प्यूरी और गरम मसाला पाउडर डालें और 1 मिनट तक भूनें.
- 3
दही को फेंट लें. काजू का पेस्ट बना लें.धीरे-धीरे दही और काजू का पेस्ट कड़ाही में डालें और कड़छी से मिलाते रहें. अब कड़ाही में हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- 4
जैसे ही मसाले से तेल अलग होना शुरू हो जाए तब तक या 2-3 मिनट के लिए इसे कड़छी से लगातार चलाते हुए पकाएं.फिर इसमें आलू, कसूरी मेथी, और नमक डालें और 2 मिनट के लिए कम आंच पर पकाएं.
- 5
फिर मिश्रण में १/२ कप पानी डालें और मध्यम आंच पर उबालें.जब यह उबलने लगे तब ग्रेवी को ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- 6
पंजाबी दम आलू को सर्विंग बाउल में निकालें और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chhaya Vipul Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स