साबूदाने की खीर (Sabudane ki kheer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में पानी डालकर उसमें साबूदाने काे 2-3 घंटे के लिए भिगो दें.
साबूदाना जब भीग जाए तो उसे छानकर अलग रख लें.
अब एक पैन को आंच पर चढ़ाएं और धीमी आंच पर दूध को उबलने के लिए रख दें. - 2
दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह पैन में नीचे से जले नहीं.फिर साबूदाने को देशी घी में थोडा फ्राई कर ले इससे टेस्ट अच्छा आता है। मेवे को थोडा फ्राई कर ले।
- 3
जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें साबूदाना मिलाएं.
अब इसे 5 मिनट तक पकाएं.
जब साबूदाना अच्छी तरह पक जाए तब उसमें चीनी, इलायची पाउडर,खोया,मेवे मिला दें.
अब इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं. - 4
अब खीर को गर्मागर्म सर्व करें. वैसे इसे कुछ देर फ्रिज में कुछ देर रखकर ठंडा भी खा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9649479




कमैंट्स