आलू सोयाबीन पुलाव (Aloo soya bean pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर रख लें। आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। एक पात्र में तेल गरम करें और अच्छी तरह गरम हो जाने पर आलू और सोयाबीन को तल के निकाल ले।आप बिना तले भी डाल सकती हैं। फिर गरम तेल में जीरा तेजपत्ता लौंग इलायची और करी पत्ता का तड़का लगाए ।
- 2
बारीक कटे प्याज़ और हरी मिर्च के टुकड़ों को तेल में डालें। प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनते रहें फिर उसमे सब्जियों को डाल कर उनको भी तल लें (सब्जी आप अपनी पसंद की भी ले सकती हैं)। साथ ही अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल कर भुन लें।
- 3
जब ये पेस्ट भुन जाए तो उसमे गरम मसाला डाल दे लाल मिर्च का पाउडर हल्दी पाउडर इसमें डालें। जब मसाले से खुशबू आने लगे तब कटे हुये टमाटर डाल कर कुछ देर चलाएं।ऐसा करने से सारे मसालों की खुशबू आलू में अच्छी तरह समा जाती है। आख़िर में चावल को इसमें डालें और नमक डालें अच्छी तरह मिला कर एक सा कर लें। ताकि पूरे चावल में ठीक तरह से सारे मसाले मिक्स हो जाएँ
- 4
अगर चाहें तो आप इसमें थोड़ा देशी घी भी डाल सकते हैं।फिर जैसे कूकर में चावल पकाने के लिए जितना पानी डालते हैं वैसे ही इसमें डाले ताकि चावल गीला ना हो।फिर मध्यम आंच पर एक सिटी आने तक पकाए फिर गैस बंद कर दे। दही या बूंदी के रायते के साथ भी खा सकते है, तो इस तरीके से आप आलू सोयाबीन पुलाव बनाकर सर्व कर सकते है।
- 5
आलू सोयाबीन पुलाव के लिए सुझाव- आलू सोयाबीन पुलाव की रेसिपी में आप हल्के खट्टेपन के लिए टमाटर की जगह नींबू का प्रयोग भी कर सकते हैं। और कोई भी सब्जी लेकर आप पुलाव बना सकती है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स