पोटैटो मिनी सर्कल्स
कुकिंग निर्देश
- 1
पोटैटो मिनी सर्कल्स बनाने की विधि - सबसे पहले एक बर्तन में आटे की सभी सामग्री डालकर एक मध्यम आटा गूंथ लें। अब कड़ाई में तेल गरम करें।
- 2
कटा हुआ प्याज़-हरी मिर्च, लहसुन-अदरक का पेस्ट और नमक डालकर चलाएं। अब सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब उबले हुए आलू को तोड़कर डालें और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- 3
अब उबले हुए आलू को तोड़कर डालें और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- 4
अब आटे से लोई लेकर बड़ी चपाती बेल लें और चपाती के ऊपर आलू के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें। अब किनारे से मोड़ते हुए चपाती को रोल की तरह बना लें। अब बने हुए रोल के छोटे छोटे टुकड़े कर लें। हल्के हाथों से दबाकर गोलाकार का आकार दें।
- 5
इसी प्रकार सारे बना लें। कढाई में तेल गरम करें। धीमीं आंच पर सारे मिनी सर्किल को तल लें। सॉस या चटनी के साथ परोसें।
- 6
सुझाव -आप आटे में 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर भी डाल सकते हैं,ऐसा करने से मिनी सर्किल ज्यादा देर तक कुरकुरे रहेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स